विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने की प्राथमिकी

सरैया थाना क्षेत्र के वासुदेवपट्टी गांव में एक विवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया़ मामले में विवाहिता की मां व थाना क्षेत्र के बनैली गांव निवासी राजपति देवी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रतिनिधि, सरैया थाना क्षेत्र के वासुदेवपट्टी गांव में एक विवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया़ मामले में विवाहिता की मां व थाना क्षेत्र के बनैली गांव निवासी राजपति देवी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि पुत्री निभा कुमारी की शादी चार वर्ष पूर्व वासुदेवपट्टी गांव निवासी सिकंदर राय के पुत्र रणधीर कुमार के साथ की थी. शादी के बाद ससुराल वाले बाइक और एक लाख रुपये नगद की मांग करते हुए मेरी पुत्री को प्रताड़ित करते थे. इसकी सूचना पुत्री ने दी थी. रविवार की सुबह मेरी पुत्री की ससुराल वालों द्वारा हत्या करने की सूचना मिलने पर अपने पुत्र के साथ जब उसके घर पहुंची तो देखा कि पुत्री का शव दरवाजे पर पड़ा हुआ है. उसके गर्दन पर जख्म का निशान है. उसकी हत्या फांसी लगाकर की गयी थी़ इसी बीच मेरे दामाद एवं समधी सिकंदर राय मेरे पुत्र को बंधक बना लिया. डर से मेरा पुत्र बेहोश हो गया. इसका फायदा उठाकर ससुराल वाले मेरी पुत्री के शव को गायब कर दिया. मामले में मृतिका की मां ने दामाद रणधीर कुमार, समधी सिकंदर राय, सास बनारसी देवी, दामाद के भाई अनिल कुमार, जेठानी सुमिता देवी सहित 8-10 लोगों पर प्राथमिक दर्ज करायी है. वहीं मामले में पुलिस छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >