Murder In Bihar: दो बॉयफ्रेंड, दोनों से करती थी बात, पता चला तो एक ने दूसरे की गला रेतकर की हत्या

Murder In Bihar: बिहार में प्रेम-प्रसंग में हत्या का एक मामला सामने आया है. युवती के पुराने बॉयफ्रेंड ने नए प्रेमी की गला रेतकर हत्या कर दी है. उसके दोनों का मिलना जुलना पसंद नहीं था. पढे़ं पूरी खबर…

Murder In Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर में लव ट्रायंगल में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. पुलिस ने बुधवार को इस मामले का खुलासा किया. साथ ही मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है. पूरा मामला जिले के गायघाट थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान गायघाट के रहने वाले राजदीप के रूप में की गई है. युवक की हत्या 27 अप्रैल को हुई थी. वहीं मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बैजू और मुकेश के रूप में हुई है. मामले का खुलासा जिले के ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने किया.

युवती के थे बॉयफ्रेंड

मामले के बारे में खुलासा करते हुए ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि एक युवती के 2 बॉयफ्रेंड थे. एक ने दूसरे को मार दिया. मृतक राजदीप का एक युवती से बीते करीब 2 साल से अफेयर चल रहा था, जबकि आरोपी मुकेश का उसी युवती से बीते 5 साल से अफेयर था. युवती दोनों से बात करती थी. इस बात से मुकेश को दिक्कत थी. एक समय ऐसा आया कि युवती को राजदीप से अधिक लगाव हो गया. उसका घर युवती के घर से महज 500 मीटर की दूरी पर था. दोनों साथ में कोचिंग करते थे. एक बार युवती ने मुकेश को बताया था कि राजदीप की बैजू से दुश्मनी है. इसी का फायदा उठाकर मुकेश बैजू से हाथ मिला लिया. बीते 27 अप्रैल को राजदीप को उसके घर से महज 100 मीटर दूर मिलने के लिए बुलाया. इसके बाद राजदीप पर 7 बार चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी. बरामद शव के गले पर करीब 2 इंच गहरा जख्म दिखा था.

मुकेश ने उठाया दुश्मनी का फायदा

वारदात के 2 घंटे बाद ही ग्रामीणों की नजर राजदीप की लाश पर पड़ी. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी. पुलिस को मौके से चाकू भी मिला था. बताया जा रहा है कि बैजू हमेशा गलत  काम करता था, जिसको लेकर मृतक से इसकी नहीं बनती थी. कई बार मृतक ने इसकी शिकायत पुलिस से भी की थी. इसलिए बैजू राजदीप को पसंद नहीं करता था. इसी का मुकेश ने फायदा उठाया. ग्रामीण एसपी ने बताया कि राजदीप हत्या मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. हत्या के पीछे का मामला प्रेम-प्रसंग है. हत्या में शामिल चाकू को मौके से बरामद किया गया है. दोनों को जेल भेजा जा रहा है.

ALSO READ: सिर के तीन टुकड़े, आंखें लटकी हुईं और सड़ा-गला शव, 5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >