सांसद वीणा देवी के बेटे की हत्या की आशंका, पिता ने दर्ज कराई एफआईआर, मामला ले सकता है नया मोड़

MP Veena Devi Son Dead: वैशाली सांसद वीणा देवी और जदयू MLC दिनेश सिंह के बेटे राहुल राज उर्फ छोटू की सड़क हादसे में 23 सितंबर को मृत्यु हो गई. इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है. बता दें कि दिनेश सिंह ने हत्या की आशंका जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई है.

MP Veena Devi Son Dead: वैशाली सांसद वीणा देवी और जदयू MLC दिनेश सिंह के बेटे राहुल राज उर्फ छोटू की सड़क हादसे में 23 सितंबर को मृत्यु हो गई. इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है. बता दें कि दिनेश सिंह ने हत्या की आशंका जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई है. आवेदन में कहा है कि बेटे की मौत साजिश भी हो सकती है. उन्होंने कहा- इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए.

ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि पुलिस को आवेदन मिला है. जिसमें हत्या की आशंका जताई गई है. आवेदन के आधार पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच तेज कर दी है. जल्द मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

पुलिस को सीसीटीवी फूटेज से मिल रहा सुराग

पुलिस की माने तो सोमवार को कुर्सी से लदे पिकअप से राहुल राज की बुलेट को टक्कर लगी थी. टक्कर के बाद पिकअप पोखरैरा से छितरी रोड की ओर निकल गया. पुलिस को सरैया से छितरी रोड में पिकअप के जाने का सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है. सरैया से 4 किलोमीटर आगे छितरी में लगे सीसीटीवी में भी पिकअप दिखा. पिकअप का अगला हिस्सा पिचका दिखा. इससे साफ है कि बुलेट को पिकअप ने ही टक्कर मारी थी. छितरी से पिकअप तुलसी चौक की ओर बहुत तेजी से निकला था.

Also Read: मुजफ्फरपुर में बड़ा कांड ! चिल्लाते रह गए बेबस पिता, घर के दरवाजे से बेटी को उठा ले गए बदमाश

हादसे के समय हेलमेट नहीं पहने थे राहुल

बता दें कि मंगलवार को छोटू सिंह का वैशाली के रेवा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया था. हादसे के समय छोटू ने हेलमेट नहीं पहना था. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक जोरदार आवाज के बाद छोटू बीच सड़क पर गिर कर छटपटा रहे थे. थोड़ी दूर पर बुलेट पड़ी हुई थी. पुलिस ने बताया कि चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया था. राहुल को सरैया पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >