क्षतिग्रस्त छड़की बांध की निगरानी जरूरी, चौकीदार होंगे तैनात

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने एसडीओ बृजेश कुमार के साथ सोमवार को तिरहुत तटबंध का मुआयना किया.इस दौरान उन्होंने आवागमन के लिए क्षतिग्रस्त किए गए छड़की बांध को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया़

साहेबगंज. जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने एसडीओ बृजेश कुमार के साथ सोमवार को तिरहुत तटबंध का मुआयना किया.इस दौरान उन्होंने आवागमन के लिए क्षतिग्रस्त किए गए छड़की बांध को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया़ साथ ही छड़की बांध की सतत निगरानी के लिए एसडीपीओ कुमार चंदन को चौकीदार की प्रतिनियुक्ति करने के लिए कहा.उन्होंने आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अलग-अलग चार स्थानों पर मिट्टी भरकर रखे गए बोरे की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया. मौके पर जल संसाधन विभाग (मैकेनिकल विभाग) के कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार प्रभाकर ,सहायक अभियंता आशुतोष कुमार व अनिल कुमार,कनीय अभियंता अमरेश कुमार निराला व धर्मेद्र कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >