न्यूनतम पारा सामान्य से 1.2 डिग्री नीचे, अगले 5 दिन बढ़ेगी ठंड

Minimum temperature 1.2 degrees below normal

मुजफ्फरपुर .

शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में रात का तापमान तेजी से घटने लगा है, जिससे अब कड़ाके की ठंड महसूस होने लगी है. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, सोमवार को न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 1.2 डिग्री कम है. दिन में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा. ठंड बढ़ने का मुख्य कारण पछुआ हवाएं हैं, जो सोमवार को 6.6 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चली. मौसम विभाग के वरीय वैज्ञानिकों के मुताबिक, आने वाले अगले पांच दिनों में मौसम में और अधिक बदलाव देखने को मिलेगा. रात के तापमान में और गिरावट आएगी, जिसके चलते ठंड में लगातार वृद्धि होगी. मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे आने वाले दिनों में बढ़ती ठिठुरन से बचने के लिए आवश्यक सावधानी बरतें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lalitansoo

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >