मालगाड़ी की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

कांटी. थाना क्षेत्र के श्रीसिया रेलवे गुमटी के नजदीक शनिवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गयी. काफी देर के बाद पहुंचे आरपीएफ जवान शव को ले गये.

कांटी. थाना क्षेत्र के श्रीसिया रेलवे गुमटी के नजदीक शनिवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गयी. काफी देर के बाद पहुंचे आरपीएफ जवान शव को ले गये. स्थानीय लोगों ने बताया कि अधेड़ की पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है. लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति रेल लाइन से होते हुए जा रहा था. इसी बीच मालगाड़ी से झटका लगने से वह व्यक्ति रेल लाइन के बीच गिरकर छटपटाने लगा. जबतक स्थानीय लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंचे तबतक उसकी मौत हो चुकी थी. लोगों ने इसकी सूचना आरपीएफ और कांटी पुलिस को दी. बाद में सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुधाकर पांडेय ने पुलिस को घटनास्थल पर भेजा. एएसआइ रेखा कुमार शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए एसकेएमसीएच ले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >