सरकारी गोदाम की जमीन के लिए सौंपा ज्ञापन

Memorandum submitted for government warehouse land

मुजफ्फरपुर. पारू प्रखंड के उस्ती पैक्स के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने सरकारी गोदाम के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपा है. बताया कि अब तक सीओ द्वारा सरकारी जमीन का अनुपलब्धता प्रमाण निर्गत नहीं किया गया. कुछ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण है. एसडीओ पश्चिमी द्वारा अतिक्रमण खाली कराने के लिए निर्देश दिया गया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. इस कारण गोदाम का निर्माण नहीं हो सका है. इससे पैक्स को अधिप्राप्ति के काम में परेशानी हो रही है. इसको लेकर अनुरोध किया है कि वह अपने स्तर से सीओ को इस संबंध में निर्देश देकर एनओसी निर्गत कराने का निर्देश दिया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >