सीएचओ से अभद्र व्यवहार करने पर सीएस ने बैठायी जांच

सीएचओ से अभद्र व्यवहार करने का मामला तुल पकड़ने लगा है.

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर सीएचओ से अभद्र व्यवहार करने का मामला अब तुल पकड़ने लगा है. सिविल सर्जन ने सीएचओ की शिकायत के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी रेहान अशरफ पर जांच बैठा दिया है. जांच के लिये तीन सदस्यीय टीम गठित की गयी है. टीम में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एसके पांडे, संचारी रोग अधिकारी डॉ सुधीर कुमार और डॉ नाहिद राणा महिला चिकित्सक को शामिल किया गया है. तीन सदस्यीय टीम को सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार ने दो दिनों के अंदर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है. सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार ने कहा कि जांच टीम की ओर से सौंपी गयी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी जायेगी. जांच टीम की ओर से सौंपी गयी रिपोर्ट अगर डीपीएम के खिलाफ होगी तो इसके बाद जो भी कार्रवाई होगी, उसे की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Muzaffarpur Hindi News : यहां मुजफ्फरपुर से जुड़ी हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >