Muzaffarpur: खड़े ट्रक से टकरायी तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन की रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार बुलेट बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

Muzaffarpur News: करजा थाना क्षेत्र के गोनौरा इंडा के पास शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार बुलेट बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी. हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. रक्षाबंधन की रात हुए हादसे के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसर गया.

खड़े ट्रक से टकरायी तेज रफ्तार बाइक

बताया गया कि करजा की ओर से एक बुलेट बाइक तेज रफ्तार में आ रही थी. गोनौरा इंडा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी. बाइक पर तीन युवक सवार थे.

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर

मृतकों की पहचान सरैया थाना क्षेत्र के गोपीधनवत गांव निवासी मुन्ना महतो, पिता जयस महतो और रतनपुरा निवासी नीतीश तिवारी (30), पिता वीरेंद्र तिवारी के रूप में हुई है. घायल युवक की पहचान बिसुनपुर दुबियाही उर्फ डोमाडीह निवासी तोखन राय (32), पिता हरिनंदन राय के रूप में हुई है.

गंभीर रूप से घायल तोखन राय को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

फल बेचकर परिवार चलाता था मुन्ना

मुन्ना महतो तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था. वह करजा चौक पर फल बेचने का काम करता था. उसके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां और एक बेटा बताया गया है. हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

वहीं नीतीश तिवारी बाहर रहकर वेल्डिंग का काम करता था. वह दो बहनों का इकलौता भाई था. उसके परिवार में दो बेटे और माता-पिता हैं. नीतीश की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया.

रक्षाबंधन की रात हादसे से गांव में मातम

रक्षाबंधन के अवसर पर जहां परिवारों में भाई-बहन के रिश्ते का पर्व मनाया जा रहा था, वहीं इस हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं. दोनों मृत युवकों के घरों में चीख-पुकार मची हुई है.

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना की जानकारी जुटायी और मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसा कैसे हुआ और खड़े ट्रक की स्थिति को लेकर भी पुलिस आवश्यक जानकारी जुटा रही है.

यह भी पढ़ें

पुल से टकराकर पानी में गिरी कार, शिक्षिका, बेटा की मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >