भाजपा कार्यकर्ताओं ने 71 बूथों पर सुना प्रधानमंत्री मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम

मुजफ्फरपुर के 71 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया. इस दौरान चाय के औषधीय गुणों पर ज्ञानवर्धक चर्चा हुई, जिसने स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में योगदान दिया.

Muzaffarpur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 136वें संस्करण का रविवार को मुजफ्फरपुर के रामदयालुनगर मंडल स्थित अस्थायी कार्यालय 'उन्नति शॉपी' में सामूहिक श्रवण किया गया. कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक कुमार के नेतृत्व तथा रामदयालुनगर मंडल अध्यक्ष उत्पल रंजन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया.

71 बूथों पर सुना गया कार्यक्रम

भाजपा नेताओं के अनुसार, रामदयालुनगर मंडल के सभी 71 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना. कार्यक्रम से संबंधित बूथवार विवरण 'सरल ऐप' पर भी सफलतापूर्वक अपलोड किया गया.

चाय के स्वास्थ्य लाभों पर हुई चर्चा

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चाय के औषधीय एवं स्वास्थ्य संबंधी गुणों पर चर्चा की. उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इसे उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि ऐसे विषय आम लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक हैं.

कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर मंडल महामंत्री अजय चंद्रवंशी, अनिल ओझा, राजेश, असीम सुंदरम, रणधीर कुमार, धीरज महाराज और शुभेंदु सिन्हा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar gaurav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >