मुजफ्फरपुर: रिहायशी इलाके में सीमेंट फैक्ट्री नहीं चलेगी, महवल महापंचायत में ग्रामीणों का ऐलान

महवल औद्योगिक क्षेत्र में प्रस्तावित सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों ने महापंचायत आयोजित कर विरोध जताया। लोगों ने प्रदूषण और खेती पर असर की आशंका जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी. पढ़ें पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर से अशोक पांडेय की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मोतीपुर के महवल औद्योगिक क्षेत्र में प्रस्तावित सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ रविवार को ग्रामीणों ने महापंचायत का आयोजन कर अपना विरोध दर्ज कराया. महापंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और रिहायशी क्षेत्र में सीमेंट फैक्ट्री स्थापित करने के प्रस्ताव पर गंभीर आपत्ति जताई.

प्रदूषण और स्वास्थ्य पर खतरे की जताई चिंता

महापंचायत को संबोधित करते हुए राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सर्राफ ने कहा कि आबादी वाले क्षेत्र में सीमेंट फैक्ट्री स्थापित होने से प्रदूषण का बड़ा खतरा उत्पन्न होगा. उन्होंने कहा कि फैक्ट्री से निकलने वाली धूल और धुएं का असर स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ेगा.

उन्होंने कहा कि इससे सांस और फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ेगा और आसपास का वातावरण प्रभावित होगा.

खेती पर भी पड़ सकता है असर

वक्ताओं ने कहा कि सीमेंट फैक्ट्री से निकलने वाली धूल किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है. इससे खेती प्रभावित होगी और ग्रामीणों की आजीविका पर भी असर पड़ेगा.

ग्रामीणों ने मांग की कि क्षेत्र में प्रदूषण रहित उद्योग लगाए जाएं, जिससे रोजगार भी मिले और पर्यावरण भी सुरक्षित रहे.

आंदोलन को लेकर बनी रणनीति

महापंचायत में निर्णय लिया गया कि प्रस्तावित सीमेंट फैक्ट्री के विरोध को आगे बढ़ाने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा. यह कमेटी आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी और आगे की रणनीति तय करेगी.

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा.

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

बैठक की अध्यक्षता कृष्णनंदन सहनी ने की. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि भाग्यनारायण प्रसाद, रमेश कुशवाहा, पंसस रामपुकार साह, विपिन कुमार, निभा कुमारी, अरविंद शास्त्री, रवि चौरसिया, विनीत श्रीवास्तव, विजय कुशवाहा, धनराज सहनी, विकास पटेल, शशि पटेल, संजय मिश्रा, रविरंजन वर्मा, बिंदा सिंह, देवेंद्र निराला और मनीष ओझा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >