Karja Theft Incident: जिले के करजा थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़वन प्रखंड के बथना गांव में देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. सूचना मिलने पर करजा थाने की डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.
सिरहाने से मोबाइल और पेटी-बक्सा ले गए चोर
जानकारी के अनुसार, बथना निवासी दीपक कुमार के फूस के घर का दरवाजा हटाकर अंदर घुसे चोरों ने सो रही दो महिलाओं के सिरहाने से तीन मोबाइल और पेटी-बक्सा चोरी कर लिया.
घटना से जुड़े प्रमुख बिंदु:
- चोरी गया सामान: बक्से में मकान निर्माण के लिए एलआईसी से निकाले गए लगभग 70 हजार रुपये नकद, चार थान सोने-चांदी के जेवर व कपड़े रखे थे.
- बक्सा बरामद: चोरों ने सामान निकालकर खाली बक्सा 500 मीटर दूर फेंक दिया था, जिसे सुबह ग्रामीणों की सूचना पर परिजनों ने पहचाना.
- पुलिस जांच: थानाध्यक्ष ई. राम एकबाल प्रसाद ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर छानबीन की जा रही है.
पंचायत सरकार भवन से पंखा चुराते एक चोर रंगे हाथ गिरफ्तार
उधर, बड़कागांव उत्तरी पंचायत सरकार भवन से पंखा चुराकर भाग रहे एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़ा गया आरोपी देवरिया थाना क्षेत्र के बुढानपुर का दीपक कुमार है. पंचायत सचिव अर्चना कुमारी ने धराए चोर व उसके साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
ये भी पढ़ें: हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने उत्साह के साथ मनाया स्थापना दिवस
