15 लाख रुपये लूट मामले में लाइनर गिरफ्तार, 50 हजार बरामद

15 लाख रुपये लूट मामले में लाइनर गिरफ्तार, 50 हजार बरामद

प्रतिनिधि, सकरा पुलिस ने छापेमारी कर मछही गांव निवासी किराना दुकानदार सुजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक के पास से पुलिस ने 50 हजार रुपये एवं मोबाइल बरामद किया गया है. गिरफ्तार युवक पर मुंशी को गोलीमार कर 15 लाख रुपये लूटने के मामले में लाइनर का काम करने का आरोप है. पुलिस के अनुसार पिछले माह मुरौल तिरहुत नहर के निकट व्यवसायी के मुंशी को गोलीमार कर 15 लाख रुपये लूट लिया गया था. इसमें पीड़ित के बयान पर सकरा थाने में केस दर्ज कराया गया था. घटना का पुलिस ने उद्बेधन कर चार अपराधियों को हथियार एवं रुपये के साथ पकड़ कर जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सुजीत सुजावलपुर में किराना दुकान चलाता है. उक्त मुंशी के आने जाने के साथ वसूली कर लौटने के मामले में उक्त अपराधियो को लाइनर का काम किया था. उसके लाइनिंग के आधार पर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया था. इसके एवज में लाइनर को 50 हजार रुपये मिले थे. थानाध्यक्ष राजू पाॅल ने बताया कि गिरफ्तार लाइनर को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >