Muzaffarpur: बाबा गरीबनाथ जाने वाले कांवरियों को LIC ने बांटे जूट बैग, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआइसी) मुजफ्फरपुर मंडल ने बाबा गरीबनाथ धाम आने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं के लिए एक पर्यावरण-अनुकूल पहल की है. एलआइसी और महाकाल सेवा दल ने मिलकर श्रद्धालुओं के बीच जूट बैग का वितरण किया. इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुविधा देना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है.

Muzaffarpur News: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआइसी) मुजफ्फरपुर मंडल ने बाबा गरीबनाथ धाम आने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं के लिए सामाजिक एवं पर्यावरण-अनुकूल पहल की. एलआइसी मुजफ्फरपुर मंडल परिवार और महाकाल सेवा दल के संयुक्त सौजन्य से श्रद्धालुओं के बीच जूट बैग का वितरण किया गया.

कांवरियों को बांटे गये जूट के थैले

रामदयालु, अघोरिया बाजार और हरिसभा चौक की ओर से गुजरने वाले कांवरियों के बीच जूट बैग वितरित किये गये. आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुविधा उपलब्ध कराने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था.

एलआइसी की ओर से वरीय मंडल प्रबंधक दीपक कुमार, मैनेजर सेल्स वंशमणि और वरीय शाखा प्रबंधक विनय मिश्रा समेत टीम के सदस्यों ने वितरण अभियान में हिस्सा लिया.

महाकाल सेवा दल की टीम भी रही मौजूद

अभियान में महाकाल सेवा दल के अध्यक्ष आकाश चौधरी और उनकी टीम के साथ लीका (एलआइसीए) के प्रतिनिधि शैलेंद्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे. टीम ने कांवरिया मार्ग से गुजरने वाले श्रद्धालुओं के बीच जूट बैग वितरित किये.

यह भी पढ़ें

Muzaffarpur News: चार महीने बाद सुलझी कारोबारी दंपती की गुमशुदगी की गुत्थी, भाई ने ही की थी हत्या

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Gaurav

I am working as a senior reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on transport,electricity, social, and current topics.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >