ससुराल से मायके लौट रही महिला का अपहरण

बोचहां थाना क्षेत्र के एक गांव में ससुराल से मायके लौट रही एक नवविवाहिता का अपहरण कर लिया गया़ इसको लेकर विवाहिता के पिता ने थाना में लिखित शिकायत की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रतिनिधि, बोचहां थाना क्षेत्र के एक गांव में ससुराल से मायके लौट रही एक नवविवाहिता का अपहरण कर लिया गया़ इसको लेकर विवाहिता के पिता ने थाना में लिखित शिकायत की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामले को लेकर विवाहिता के पिता ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी को लेकर अपने गांव आ रहा था़ तभी तीन लोगों ने आदिगोपालपुर गांव के पास रोक लिया और उसकी पुत्री को जबरन बोलेरो में बैठाकर शरफुद्दीनपुर की ओर भाग गये. मामले को लेकर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि एफआइआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >