Bihar Cabinet: दूसरी बार मंत्री बने केदार प्रसाद गुप्ता, भाजपा ने फिर जताया भरोसा

Kedar Prasad Gupta: कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने सम्राट चौधरी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली है. पंचायत राजनीति से शुरुआत करने वाले केदार दूसरी बार मंत्री बने हैं. भाजपा उन्हें ओबीसी और वैश्य समाज के मजबूत चेहरे के रूप में देख रही है. पढे़ं मंत्री केदार प्रसाद के बारे में…

Kedar Prasad Gupta: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बार फिर संगठन और सामाजिक समीकरण को साधने की कोशिश की है. इसी कड़ी में कुढ़नी से भाजपा विधायक केदार प्रसाद गुप्ता को सम्राट चौधरी कैबिनेट में मंत्री बनाया गया है. उनके मंत्री बनने के बाद मुजफ्फरपुर और वैश्य समाज में खुशी का माहौल है.

दूसरी बार बने मंत्री

केदार प्रसाद गुप्ता ने मंत्री पद की शपथ लेकर दूसरी बार बिहार सरकार में जगह बनाई है. इससे पहले भी वे नीतीश कुमार सरकार में मंत्री रह चुके हैं. भाजपा में उन्हें जमीनी पकड़ वाले नेता के तौर पर देखा जाता है.

2020 के चुनाव में हार का सामना

राजनीति की शुरुआत उन्होंने पंचायत स्तर से की थी. लंबे समय तक वे मुखिया रहे और करीब 15 वर्षों तक ग्रामीण राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे. इसके बाद उन्होंने विधानसभा राजनीति में कदम रखा. वर्ष 2015 में पहली बार कुढ़नी विधानसभा सीट से विधायक बने. हालांकि 2020 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन 2022 के उपचुनाव में शानदार वापसी कर उन्होंने अपनी राजनीतिक ताकत दिखा दी. मार्च 2024 में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी मिली थी. मंत्री रहते हुए उन्होंने संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर सक्रिय भूमिका निभाई.

पिछड़े वर्गों में अच्छी पकड़

केदार प्रसाद गुप्ता कानू (हलवाई) समाज से आते हैं. ग्रामीण इलाकों और पिछड़े वर्गों में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है. भाजपा उन्हें ओबीसी और वैश्य वोट बैंक के मजबूत चेहरे के रूप में आगे बढ़ा रही है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी चुनावी रणनीति में भी उनकी भूमिका अहम रहने वाली है.

मुजफ्फरपुर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >