गोलीबारी कांड का खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार और एक ने किया सरेंडर

मुजफ्फरपुर के कांटी गोलीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे ने कोर्ट में सरेंडर किया। हथियार भी बरामद हुए।

Muzaffarpur Firing Case: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि पुलिसिया दबिश के कारण दूसरे अभियुक्त ने माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है.

शौच करने जा रहे युवक को मारी गई थी गोली

दिनांक 1 अगस्त 2026 की रात्रि में कांटी थाना अंतर्गत ग्राम सांईन महावीर चौक माली टोला में कैलाश कुमार को शौच करने जाते समय तीन नामजद अभियुक्तों द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था. पीड़ित कैलाश कुमार के फर्दबयान के आधार पर कांटी थाना कांड संख्या-494/26 दर्ज की गई थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और पश्चिमी-01 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था.

गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी

  • एक अभियुक्त गिरफ्तार: मानवीय एवं तकनीकी आसूचना संकलन के आधार पर कांड के प्राथमिक अभियुक्त क्रिशु कुमार को गिरफ्तार किया गया.
  • हथियार बरामद: गिरफ्तार अभियुक्त के स्वीकारोक्ति बयान एवं निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 1 देशी पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं.
  • न्यायालय में आत्मसमर्पण: पुलिस की लगातार दबिश के कारण दूसरे नामजद अभियुक्त निशांत कुमार ने माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है.

पुलिस ने कुल 1 देशी पिस्तौल, 3 कारतूस और घटनास्थल से 1 खोखा बरामद किया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में अग्रतर कार्रवाई जारी है तथा गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Premanshu shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >