बरसात की परेशानी होगी खत्म! कब्रगाह के पास शुरू हुआ नाला निर्माण

मुजफ्फरपुर के कांटी प्रखंड में नारायण भेड़ियाही कब्रगाह के पास नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है. इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य बरसात के दौरान होने वाले जलजमाव की समस्या को खत्म करना और कब्रगाह आने-जाने वाले लोगों के लिए बेहतर सुविधा सुनिश्चित करना है.

  Muzaffarpur News: कांटी प्रखंड अंतर्गत मानिकपुर नरोत्तम पंचायत के मुखिया नवीन कुमार उर्फ शशि ठाकुर ने नारायण भेड़ियाही कब्रगाह के पास नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इस निर्माण कार्य का उद्देश्य बरसात के दिनों में जलजमाव की समस्या दूर करना और कब्रगाह आने-जाने वाले लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है.

Kanti News: बरसात में होती थी भारी परेशानी

मुखिया नवीन कुमार उर्फ शशि ठाकुर ने बताया कि बरसात के मौसम या किसी के इंतकाल के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों को कीचड़ और जलजमाव के कारण काफी परेशानी होती थी. कई बार लोगों को सड़क पर ही नमाज अदा करनी पड़ती थी. इसे देखते हुए नाला निर्माण की योजना शुरू की गई है.

नाला पर बनेगा स्लैब और फेवर ब्लॉक

मुखिया ने बताया कि नाला निर्माण पूरा होने के बाद उसके ऊपर स्लैब ढाला जाएगा और उस पर फेवर ब्लॉक लगाया जाएगा. इससे लोगों की आवाजाही आसान होगी और बरसात के दिनों में भी कब्रगाह तक पहुंचने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी.

जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद

शिलान्यास कार्यक्रम में सरपंच दिनेश ठाकुर, पूर्व सरपंच जनार्दन ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष सुधीर ठाकुर, सोनू कुमार, समिति प्रतिनिधि विक्रम कुमार, वार्ड सदस्य दिनेश राम, सुरेंद्र ठाकुर, भोला राय, अरुण साह, कुंदन कुमार, अर्जुन सहनी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >