सोनी तिवारी को दूसरी बार जदयू महिला प्रकोष्ठ का कमान

सोनी तिवारी को दूसरी बार जदयू महिला प्रकोष्ठ का कमान

फोटो दीपक :: सोनी तिवारी का

::: महिला प्रकोष्ठ का महानगर अध्यक्ष बनाये जाने पर सविता जायसवाल की आपत्ति, कहा उनके बिना सहमति लिया गया फैसला

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

जिला जदयू मुजफ्फरपुर की लगातार दूसरी बार महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के लिए पार्टी आलाकमान ने सोनी तिवारी के नाम पर मुहर लगायी है. इसके बाद इसका नोटिफिकेशन प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से जारी कर दिया गया है. वहीं, महिला प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष पद की कमान सविता जायसवाल को सौंपी गयी है. हालांकि, सविता जायसवाल ने महानगर अध्यक्ष पद को ठुकरा दिया है. कहा कि उनसे बिना सहमति लिये प्रदेश अध्यक्ष ने अधिसूचना जारी की है. यह गलत है. सोनी तिवारी को लगातार दूसरी बार महिला जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी के जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा सहित प्रो अरुण पटेल, नरेंद्र पटेल, अरुण कुशवाहा, शैलेश कुमार शैलू, सौरभ कुमार साहेब, युवा अध्यक्ष अखिलेश यादव, हरिवंश नारायण सिंह, राम कलेवर प्रसाद, रमेश कुमार ओझा, विक्रांत विक्की, मो जबीर, रंजन कुमार, शशि गुप्ता, मोतीपुर युवा अध्यक्ष संतोष गुप्ता, मनोज कुमार कुशवाहा, संजय चौधरी आदि ने बधाई दी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >