IPS Kota Kiran: कौन हैं मुजफ्फरपुर के नए सिटी एसपी कोटा किरण कुमार? पहले भी जिले में दे चुके हैं सेवा

IPS Kota Kiran: आईआईटी ग्रेजुएट और 2021 बैच के आईपीएस कोटा किरण कुमार को मुजफ्फरपुर का नया सिटी एसपी बनाया गया है। पूर्व में सरैया और डेहरी में सेवा दे चुके हैं. पढे़ं उनके जीवन के बारे में…

IPS Kota Kiran: बिहार सरकार ने राज्य में प्रशासनिक सख्ती और पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा फेरबदल करते हुए 18 IPS अधिकारियों का तबादला किया है. मुजफ्फरपुर में 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी कोटा किरण कुमार को सिटी एसपी नियुक्त किया गया है. तेलंगाना से ताल्लुक रखने वाले कोटा किरण कुमार ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई सोशल वेलफेयर रेजिडेंशियल स्कूल से की थी और बाद में आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने UPSC की तैयारी की और 2021 में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में चयनित हुए. उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें 96वीं रैंक दिलाई, ज�� उनके शैक्षणिक और प्रशासनिक कौशल का प्रमाण है.

सरैया में थानेदार के रूप में थे तैनात

आईपीएस बनने के बाद कोटा किरण कुमार की पहली तैनाती मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना में हुई थी, जहां थानेदार के रूप में उन्होंने कई संगीन मामलों में अपराधियों की गिरफ्तारी करवाई और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया. बाद में उन्हें डेहरी अनुमंडल में एसडीपीओ पद की जिम्मेदारी दी गई, जहां भी उन्होंने अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय कार्य किया. इन सभी तैनातियों में उनकी कार्यशैली और नतीजों ने उन्हें प्रशासनिक हलकों में एक सक्षम और कर्मठ अधिकारी के रूप में स्थापित कर दिया.

पहले से ही बनी हुई है छवि

हाल ही में राज्य सरकार द्वारा किए गए बड़े आईपीएस तबादलों के तहत कोटा किरण कुमार को मुजफ्फरपुर शहर का सिटी एसपी बनाया गया है. उनकी यह तैनाती इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि पहले से ही जिले में उनकी सकारात्मक छवि बन चुकी है. शहर में बढ़ते अपराध, ट्रैफिक नियंत्रण, और कानून व्यवस्था की चुनौतियों के बीच आम जनता को उनसे काफी उम्मीदें हैं.

ALSO READ: Bihar Bhumi: राजस्व विभाग ने जारी किया नया फरमान, सभी रैयतों के लिए जरूरी जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >