4 अगस्त को ब्लॉक के कारण इंटरसिटी और पवन एक्सप्रेस होगी लेट, जयनगर-आरा ट्रेन रि-शेड्यूल

4 अगस्त को रेलवे के ककरघट्टी यार्ड में यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए फुट ओवर ब्रिज गर्डर लॉन्चिंग का काम होगा. इस कारण कई प्रमुख ट्रेनें, जिनमें पवन एक्सप्रेस और इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल हैं, प्रभावित रहेंगी. कुछ ट्रेनों को री-शेड्यूल किया जाएगा, जबकि कुछ को नियंत्रित कर चलाया जाएगा.

Indian Railway: रेलवे के शीशो और ककरघट्टी स्टेशनों के बीच यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए फुट ओवर ब्रिज (FOB) गर्डर लॉन्चिंग का काम चल रहा है. इस निर्माण कार्य को लेकर आगामी 4 अगस्त को ककरघट्टी यार्ड में ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा. इस ब्लॉक के कारण इस रूट पर चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनें प्रभावित रहेंगी, जिनमें पवन एक्सप्रेस और इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल हैं.

4 अगस्त को करीब 4 घंटे का रहेगा ट्रैफिक ब्लॉक

रेलवे प्रशासन के अनुसार, 4 अगस्त को ककरघट्टी यार्ड की लाइन संख्या 1, 2, 3 और 4 पर सुबह 11:20 बजे से दोपहर 3:15 बजे तक (कुल 3 घंटे 55 मिनट) ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक रहेगा. यह ब्लॉक ट्रेन संख्या 13212 दानापुर-जोगबनी एक्सप्रेस के गुजरने के तुरंत बाद लागू होगा. इसके कारण कई ट्रेनों को रि-शेड्यूल और नियंत्रित (रोककर) चलाया जाएगा.

रि-शेड्यूल की गई ट्रेनें

  • 13225 जयनगर - आरा एक्सप्रेस: यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 120 मिनट (2 घंटे) की देरी से जयनगर से खुलेगी.
  • 13226 आरा - जयनगर एक्सप्रेस: यह ट्रेन भी आरा से अपने निर्धारित समय से 120 मिनट (2 घंटे) की देरी से रवाना होगी.

नियंत्रित कर चलाई जाने वाली ट्रेन

  • 11062 जयनगर - लोकमान्य तिलक टर्मिनस पवन एक्सप्रेस: यह ट्रेन रास्ते में जयनगर और तारसराय रेलखंड के बीच 50 मिनट नियंत्रित (रोककर) करके चलाई जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >