चार दिनों से आयकर का पाेर्टल ठप, रिटर्न रुका

चार दिनों से आयकर का पाेर्टल ठप, रिटर्न रुका

-टैक्स प्रोफेशनल के पास लग रहा फाइलों का ढेर मुजफ्फरपुर. आयकर विभाग के रिटर्न की अंतिम तिथि 31 जुलाई है, लेकिन पिछले चार दिनों से आयकर विभाग का पोर्टल ठप होने से लोग परेशान हैं. टैक्स प्रोफेशनल के पास फाइलों का ढेर लग जा रहा है. वहीं जल्दी रिटर्न दाखिल नहीं होने के कारण आयकरदाता लगातार वकीलों से संपर्क कर रहे हैं. टैक्स प्रोफेशनल का कहना है कि अंतिम तिथि में 18-19 दिन बचे हुए हैं और अभी से ही पोर्टल ने काम करना बंद कर दिया है. जैसे-जैसे समय नजदीक आयेगा पोर्टल और स्लो होता जायेगा. टैक्सेशन बार एसोसिएशन ने कहा कि हर साल अंतिम तिथि से तीन-चार दिन पहले पोर्टल ठप होता था, लेकिन अभी तो इतने दिन शेष हैं, बावजूद पोर्टल काम नहीं कर रहा है. इससे काम लंबित हो रहा है. अधिक फाइल होने से काम करने में मुश्किल होगी. केंद्रीय वित्त मंत्री को इस पर संज्ञान लेना चाहिये और पोर्टल जितने दिन खराब रहे, उतने दिन तिथि बढ़ा देनी चाहिये. इससे सभी आयकरदाता अपना रिटर्न दाखिल कर सकेंगे और उन्हें जुर्माना नहीं भरना पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >