जागृत बौद्धिक मंच के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन

जागृत बौद्धिक मंच के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन

फोटो : दीपक मुजफ्फरपुर. जागृत बौद्धिक वैचारिक हस्तक्षेप के स्वतंत्र मंच के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन किया गया. कलमबाग रोड स्थित राजेंद्रपुरी रोड नंबर 1 में बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के पूर्व सदस्य व बीआरएबीयू के पूर्व पदाधिकारी डॉ विजय कुमार जायसवाल ने इसका शुभारंभ किया. बताया कि जागृत बौद्धिक संस्था का यह मुख्य कार्यालय संस्था के क्रियाविधि का केंद्र होगा. मंच की ओर से 18 मई को जातीय जनगणना को लेकर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा. इसमें दिल्ली विश्वविद्यालय और नागालैंड विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय चिंतक और विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे. इस सेमिनार में विश्वविद्यालय एवं कॉलेज के प्राध्यापक, प्राचार्य, वकील, चिकित्सक, प्राइमरी, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक, शोधार्थी, सामाजिक एवं राजनीतिक चिंतक सम्मिलित होंगे. मंच के संयोजक प्रो.संजय कुमार सुमन ने समाज के बौद्धिक वर्गों से अपील किया कि वे सेमिनार में अपनी सहभागिता अवश्य दें. मौके पर डॉ संजय कुमार सुमन, डॉ कौशल किशोर चौधरी, डॉ सुशांत कुमार, डॉ एमएन रजवी, डॉ रामेश्वर राय, डॉ अरविंद कुमार, स्वाधीन दास, चंदन यादव, डॉ उपेंद्र प्रसाद, डॉ मुन्ना सिंह यादव, चंद्रगुप्त यादव, अभिषेक कुशवाहा, नीरज कुमार, डॉ विष्णुदेव यादव, डॉ मुकेश यादव उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANKIT

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >