Muzaffarpur headmaster suspension: गायघाट प्रखंड के मध्य विद्यालय गयासुद्दीनपुर पूर्वी टोला के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. मिर्जा गालिब को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है. उन पर एक महिला शिक्षक से आपत्तिजनक बातें करने, मारपीट का प्रयास करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप है. जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद DEO Muzaffarpur ने यह कार्रवाई की है.
female teacher harassment case: महिला शिक्षक ने पुलिस को फोन कर बुलाई मदद
मामला तब तूल पकड़ा जब शिक्षिका ने अपनी जान और आबरू बचाने के लिए सीधे पुलिस को फोन कर दिया. शिक्षिका का आरोप है कि आरोपी प्रधानाध्यापक उन पर मानसिक दबाव बनाते थे और आपत्तिजनक बातें करते थे. वे हमेशा डर के साए में काम करने को मजबूर थीं.
विशेषावकाश के दौरान उपस्थिति दर्ज कर फंसाने की साजिश
शिक्षिका ने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक अपने प्रभाव और सामाजिक रसूख के दम पर उन्हें लगातार डराते-धमकाते थे. जब महिला शिक्षक विशेषावकाश पर थीं, तब उन्हें फंसाने की नीयत से प्रधानाध्यापक ने स्कूल की आईडी से उनकी उपस्थिति दर्ज करा दी.
जांच में पुष्टि के बाद शिक्षा विभाग का एक्शन
मामले की शिकायत के बाद विभागीय जांच कराई गई, जिसमें सभी आरोप सत्य पाए गए. आरोपित शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं था. इसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.
विद्यालय का माहौल खराब, उपस्थिति घटी
इस घटनाक्रम के कारण स्कूल का शैक्षणिक माहौल पूरी तरह खराब हो गया. डर के मारे अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया था. बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली के उल्लंघन पर यह कार्रवाई हुई है.
यह भी पढ़ें...मुजफ्फरपुर जंक्शन पर प्लेटफॉर्म खोजना हुआ आसान,प्लेटफॉर्म 6, 7 और 8 के लिए लगे बोर्ड
