पत्नी से विवाद के बाद पति ने घर में लगायी आग

हत्था थाना क्षेत्र के मुन्नी गांव में पति-पत्नी के विवाद में पति ने अपने ही घर में आग लगा ली. घटना बुधवार की सुबह करीब 10 बजे हुई. आग लगने के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया.

बंदरा़ हत्था थाना क्षेत्र के मुन्नी गांव में पति-पत्नी के विवाद में पति ने अपने ही घर में आग लगा ली. घटना बुधवार की सुबह करीब 10 बजे हुई. आग लगने के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया. जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग लगाने के आरोपी नरेश सहनी के अलावा सुरेश सहनी, रामस्वार्थ सहनी और महेंद्र सहनी का घर भी आग की चपेट में आ गया. ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया. ग्रामीणों के मुताबिक, नरेश सहनी को अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था. इसी दौरान नरेश सहनी ने अपने ही घर में आग लगा ली. लोग जबतक आग बुझाने के लिए आते, तब तक और तीन घरों में आग लग गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने आग लगाने वाले को बांधकर पिटाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया. घटना की सूचना पर सीओ अंकुर राय पहुंचकर घटना की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि पारिवारिक विवाद में खुद से घर में आग लगाये जाने की बात सामने आयी है. मामले की जांचकर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

थानाध्यक्ष शशिरंजन ने बताया कि मुन्नी के नरेश सहनी को नशे की हालत में घर में आग लगा देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >