सरैया से भारी मात्रा में शराब बरामद

सरैया थाना क्षेत्र के बसंतपुरपट्टी गांव स्थित संजय सिंह के मकई के खेत से शनिवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेश शराब बरामद की़ शराब 180 एमएल की 350 फ्रूटी पैक थी़

प्रतिनिधि, सरैया थाना क्षेत्र के बसंतपुरपट्टी गांव स्थित संजय सिंह के मकई के खेत से शनिवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेश शराब बरामद की़ शराब 180 एमएल की 350 फ्रूटी पैक थी़ तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये. एसआइ रौशन कुमार सिंह के बयान पर फरार छह लोगों को नामजद किया गया है. प्राथमिकी में बताया है कि थाना क्षेत्र में अंबारा चौक पर वाहन जांच के क्रम में बसंतपुरपट्टी गांव में संजय सिंह के मकई के खेत में अवैध रूप से शराब की खेप रखे जाने की सूचना मिली़ कार्रवाई के दौरान शराब तस्कर फरार हो गये. मक्के के खेत की तलाशी लेने पर चार प्लास्टिक के बोरे से 180 एमएल ऑफिसर च्वाइस का 350 पीस टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद की गयी़ स्थानीय चौकीदार द्वारा बसंतपुरपट्टी निवासी संजय सिंह, विजय राम, संजीत पासवान, नितेश पासवान, विनोद साह तथा वकील पासवान को भागने वाले शराब तस्कर के रूप में चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज की गयी. थानाप्रभारी सह प्रशिक्षु आइपीएस कोटा किरण कुमार ने बताया कि एसआइ रोशन कुमार सिंह के बयान के आधार पर अवैध रूप से शराब का भंडारण तथा बिक्री करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >