एसकेएमसीएच : इमरजेंसी वार्ड में मरीज भर्ती, सीलिंग पर हो रही पेंटिंग

एसकेएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में एक अजीब मामला सामने आया है. अस्पताल के वार्ड में मरीज इलाजरत हैं और उसकी दीवार और सीलिंग पर पेंटिंग का काम चल रहा है.

मुजफ्फरपुर. एसकेएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में एक अजीब मामला सामने आया है. अस्पताल के वार्ड में मरीज इलाजरत हैं और उसकी दीवार और सीलिंग पर पेंटिंग का काम चल रहा है. इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. भर्ती मरीजों के बगल में टेबल लगा कर अस्पताल को पेंट किया जा रहा है. पेंट के छींटे पड़ने से मरीजों की परेशानी भी बढ़ जा रही है. मरीजों को इससे बचने के लिए कई चादर से ढक दिया जाता है या फिर पन्नी से शरीर को ढकने की मजबूरी है. कई मरीजों ने शिकायत भी की है. इस स्थिति में मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा है. मरीजों के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से मामले में तुरंत सुधार की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >