अप्रैल में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 38 पर पहुंचा दिन का पारा

अप्रैल में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 38 पर पहुंचा दिन का पारा

मौसम – 13-14

—– बीते चार दिनों में अधिकतम तापमान में 6 डिग्री की हुई वृद्धि

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

अप्रैल में ही गर्मी रिकाॅर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही है. शुरुआती 15 दिनों में ही तापमान 35 डिग्री के आसपास रहा. हालात यह है कि दिनों-दिन पारा में बढ़ोतरी हो रही है. बीते चार दिनों में दिन के पारा में छह डिग्री की वृद्धि हुई है. सोमवार को अधिकतम तापमान 38. डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिससे हर काेई गर्मी से बेहाल रहा. दोपहर के समय गर्म हवा चलने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी. वहीं तेज धूप के बीच अघोरिया बाजार, रामदयालु रोड, गन्नीपुर, जूरन छपरा में जाम में स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हुई. दूसरी ओर न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री पर पहुंचने से रात में सुकून की नींद नहीं मिल रही है. इस दौरान बिजली जाने पर लोगों का और भी हाल बेहाल हो जाता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 17 अप्रैल तक पारा में और वृद्धि होने की संभावना जतायी गयी है. इस अवधि में पारा 41 तक जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >