गेट की परीक्षा के लिए मुजफ्फरपुर समेत चार शहरों में बनेगा केंद्र

ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) के आयोजन को लेकर अधिसूचना जारी की गयी है.

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) के आयोजन को लेकर अधिसूचना जारी की गयी है. प्रदेश में मुजफ्फरपुर समेत चार शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जायेंगे. जोन-4 में आइआइटी गुवाहाटी की ओर से मुजफ्फरपुर, पटना, भागलपुर और पूर्णिया में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा की संभावित तिथि भी जारी कर दी गयी है. एक और 2 फरवरी और 15 और 16 फरवरी को यह परीक्षा आयोजित होगी. इस बार आइआइटी रूड़की इस परीक्षा काे आयोजित कर रहा है. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 और दूसरी पाली दोपहर 2.30 से संध्या 5.30 बजे तक चलेगी. गेट के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को गलती को सुधारने के लिए 20 नवंबर तक का समय दिया गया है. नाम, जन्मतिथि, परीक्षा के लिए च्वाइस सिटी में बदलाव, पेपर में बदलाव, जेंडर में किसी प्रकार के बदलाव के लिए पांच सौ रुपये विलंब शुल्क देना होगा. पैरेंट्स और अपने पता के सुधार, कॉलेज के नाम, लोकेशन और रोल या रजिस्ट्रेशन नंबर में सुधार के लिए शुल्क नहीं लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >