विवि में स्नातक के छात्र खेल व एनजीओ भी पढ़ेंगे

Graduate students will also study sports and NGO

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरएबीयू के स्नातक (23-27) के चौथे सेमेस्टर के छात्र अब अपनी डिग्री के साथ-साथ खेल, समाज सेवा व सामाजिक कार्यों के बारे में भी पढ़ेंगे. विवि ने एबिलिटी एनहांसमेंट कोर्स (एइसी) के तहत चार नये विषयों- स्पोर्ट्स, एनएसएस, स्काउट-गाइड व एनजीओ का कोर्स तैयार कर लिया है. इन विषयों के लिए कॉलेज में कक्षाएं भी शुरू हो गयी हैं. यह कोर्स 100 अंकों का होगा, जिसमें 70 अंक की मुख्य परीक्षा व 30 अंक की कॉलेज स्तर की आंतरिक परीक्षा होगी. चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम में इस कोर्स को दो क्रेडिट दिये गये हैं. इसमें 20 से 30 लेक्चर होंगे. कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय ने इन विषयों के लिए एक कमेटी का गठन किया था, जिसने पाठ्यक्रम तैयार कर लिया है. दिसंबर तक चौथे सेमेस्टर की परीक्षा होने की उम्मीद है. हालांकि, कॉलेज प्रशासन अभी भी इस बात को लेकर असमंजस में है कि इन विषयों को किस विभाग के अंतर्गत पढ़ाया जायेगा.

ये टॉपिक पढ़ेंगे छात्र

स्पोर्ट्स:

इस विषय में छात्रों को खेल के मूल सिद्धांतों, नेतृत्व, शरीर विज्ञान व पोषण के बारे में पढ़ाया जायेगा.

एनएसएस:

एनएसएस के तहत छात्र समाज में युवाओं की भूमिका व विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी हासिल करेंगे

स्काउट-गाइड:

इसमें परिचय, संगठन, रैंक, बुनियादी कौशल व बाहरी गतिविधियों के बारे में सिखाया जायेगा

एनजीओ:

छात्र गैर-सरकारी संगठनों के अर्थ, उनके गठन व समाज के उत्थान में उनकी भूमिका को समझेंगे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >