मुजफ्फरपुर से प्रेमांशु शेखर की रिपोर्ट
Govind Murder: गोविंद हत्याकांड में पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर अपराधी बाबुल चौधरी ने पूछताछ में कई बड़े खुलासे किये हैं. उसने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह गोविंद की हत्या की प्लानिंग कई महीने से कर रहा था. जब गोविंद ने उससे कलमबाग चौक के 15 कट्ठा जमीन का काम और विवि के तीन करोड़ के ठेका से हट जाने को कहा तो वह बौखला गया था. वह नहीं माना तो गोविंद उसकी हत्या की प्लानिंग करने लगा.
इसी बीच उसने मुशहरी थाना क्षेत्र के प्रहलादपुर के एक शातिर को गोविंद की हत्या करने के लिए ठीक किया. लेकिन इस बात की जानकारी गोविंद हो गयी. पूछताछ में ही यह पता चला कि बाबुल ने प्रहलादपुर गांव के जिस शातिर को गोविंद की सुपारी दी थी, वह गोविंद शर्मा के गैंग का ही आदमी था. इसके बाद से ही गोविंद और सतर्क रहने लगा. इसी बीच बाबुल की भेंट अमित पांडे से हुई. उसने बाबुल को अपने भांजे सौरभ को बाबुल से मिलवाया था.
बाबुल को कौन कर रहा फंडिंग?
पुलिस का मानना है कि बाबुल चौधरी इस पूरे केस का मोहरा है. उसे कहीं से फडिंग हो रही है. इस केस में उसने राजा को पांच लाख की सुपारी दी थी. इसके अलावा सौरभ को फ्लैट लेने में अच्छी खासी रकम दी थी. सौरभ दो मई से आइकॉन टावर के फ्लैट नंबर 406 में रह रहा था. हालांकि, पुलिस की पूछताछ में गोविंद की पत्नी ने शहर के कई सफेदपोश, ओंकार, बाबुल समेत कलमबाग चौक के फुद्दु उर्फ आशुतोष का नाम पुलिस को बताया था. पुलिस उन सभी के मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट की जांच कर रही है.
मुजफ्फरपुर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
वैभव, मनीष और राजा की पुलिस को तलाश
सौरभ व बाबुल के बयान के बाद पुलिस को फरार शूटर राजा सिंह, हथियार छिपाने वाले मनीष और फ्लैट में चिकेन और शराब पहुंचाने वाले वैभव की तलाश है. पुलिस इन सभी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. इसके अलावा पटना के महिला डॉक्टर की भूमिका की भी जांच की जा रही है. पुलिस का मानना है कि इस कांड में कई और लोग शामिल हो सकते हैं. जब्त मोबाइल की बारीकी से छानबीन की जा रही है. जल्द ही फरार आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
यह भी पढ़ें: Govind Murder Case: प्रेमिका की हत्या का बदला और जमीन विवाद, ऐसे मारा गया शूटर गोविंद शर्मा
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर: गोविंद शर्मा की गोली मारकर हत्या में ओंकार सिंह , बाबुल समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज
