ट्रेन के थर्ड एसी कोच में पलक झपकते मोबाइल गायब

गोंदिया-बरौनी का मामला, सुबह में मुजफ्फरपुर ट्रेन पहुंचने के बाद हुई घटना

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

सुरक्षित मानी जानेवाली एसी बोगी पर भी सवाल खड़ा होने लगा है. हाल के दिनों में एसी-टू से लेकर थर्ड-एसी में चोरी की घटनाएं बढ़ गयी हैं. गुरुवार को 15232 गोंदिया-बरौनी के थर्ड-एसी बी-4 कोच से रजनीश कुमार का मोबाइल चोरी हो गया. घटना सुबह के 6 बजे मुजफ्फरपुर के आसपास हुई. वह बनारस से बरौनी तक का सफर कर रहे थे. उन्होंने रेल थाना मुजफ्फरपुर व बरौनी में सनहा दर्ज कराया है. जिसे बरौनी प्रभारी की ओर से रेल थाना मुजफ्फरपुर एसएच को फॉरवर्ड किया गया है. यात्री ने बताया कि मुजफ्फरपुर में ट्रेन पहुंचने पर उनका मोबाइल चार्जर में लगा था, हल्की आंख लगते ही कुछ देर में मोबाइल गायब हो गया. आसपास के यात्रियों ने भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया. बता दें कि हाल ही में बंगलुरु-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस में चार दिन पहले बुजुर्ग महिला का बैग चोरी हो गया था. इसके अलावा भी कई चोरी की घटनाएं हुई हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >