पुलिस मुठभेड़ में जख्मी सोना लुटेरा अनुपम झा की गर्लफ्रेंड एसकेएमसीएच से गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में जख्मी सोना लुटेरा अनुपम झा की गर्लफ्रेंड एसकेएमसीएच से गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर. फकुली में पुलिस मुठभेड़ के दौरान जख्मी हुए कुख्यात सोना लुटेरा अनुपम झा की गर्लफ्रेंड रिया उर्फ शशि को एसकेएमसीएच से गिरफ्तार कर लिया गया है. वह मूल रूप से पटना की रहने वाली है. वर्तमान में वह दिल्ली में रहती है. वह पुलिस से पहले झूठ बोला था कि उसका अनुपम झा से कुछ गहरा नाता नहीं है. लेकिन, वह चोरी छिपे एसकेएमसीएच में सोना लुटेरा का सेवा कर रही थी. उसके मोबाइल की जांच के दौरान भी अनुपम झा से जुड़े होने की कई साक्ष्य पुलिस को मिले हैं. इसके आधार पर पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है.उसको कोर्ट में प्रस्तुत करके न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद जारी है. सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने बताया कि रामदयालु स्थित कोलकाता ज्वेलर्स से सोना लूटने के बाद अनुपम झा अपनी महिला मित्र रिया उर्फ शशि के साथ ही वैष्णो देवी दर्शन करने गया था. अनुपम झा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जब रिया उर्फ शशि से पूछताछ की तो वह किसी भी तरह का अनुपम झा से नात होने की बात से इनकार कर दिया. पुलिस उसकी गतिविधि पर नजर रखे हुए थे. इस बीच जब बुधवार की देर रात चंदन बखरी में हुए मुठभेड़ में जख्मी अपराधियों को देखने वरीय पुलिस अधीक्षक एसकेएमसीएच पहुंचे तो वहां सोना लुटेरा अनुपम झा की सेना करते हुए रिया उर्फ शशि दिख गयी. इसके बाद पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की तो कई गोल- मटोल जवाब दी. इसके बाद उसको गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी हो कि सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु स्थित कोलकाता ज्वेलर्स से अपराधियों ने 51 लाख रुपये का सोना लूट लिया था. पुलिस ने इस घटना में कुख्यात सोना लुटेरा अनुपम झा व यूपी के बनारस से दो और अपराधियों को दबोचा था. मुजफ्फरपुर लाये जाने के दौरान अनुपम झा ने शौच के बहाने गाड़ी से नीचे उतर कर दारोगा की पिस्टल छीनकर फायरिंग कर दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो अनुपम झा के पैर में गोली लगी. पहले स्थिति गंभीर होने के बाद पीएमसीएच में इलाज के लिए भेजा गया था. वहां से हालत में सुधार होने पर वापस एसकेएमसीएच भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >