प्रेम प्रसंग में भागी युवती को बेहोशी की हालत में छोड़ा

सकरा़ थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेम प्रसंग में एक सप्ताह बाद भागी युवती को बेहोशी की हालत मे�� पुलिस ने बरामद किया है. उसे इलाज के लिए सकरा रेफरल अस्पताल में भर्ती किया गया है.

सकरा़ थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेम प्रसंग में एक सप्ताह बाद भागी युवती को बेहोशी की हालत में पुलिस ने बरामद किया है. उसे इलाज के लिए सकरा रेफरल अस्पताल में भर्ती किया गया है. वहीं युवती के परिजन ने युवती को करनाल ले जाकर उसका यौन शोषण करने एवं उसे मारपीट कर बेहोशी की हालत में घर पर छोड़कर फरार होने का आरोप लगाते हुए थाना से शिकायत की है. आवेदन में आरोपी युवक व उसके माता-पिता को आरोपी बनाया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. युवती ने पुलिस को बताया कि उसके गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों शादी करने के लिए भाग कर करनाल चले गये थे. वहां एक सप्ताह तक हम एक साथ रहे़ उसके बाद उसके साथ मारपीट की गयी. उसके बाद उसे बेहोश कर छोड़कर प्रेमी सहित सभी आरोपी फरार हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >