सकरा में ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा गंभीर

मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड के ढोली रेलवे स्टेशन के निकट मंगलवार को क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से काॅलेज की छात्रा मनीषा कुमारी (17) गंभीर रूप से घायल हो गयी.

सकरा़ मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड के ढोली रेलवे स्टेशन के निकट मंगलवार को क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से काॅलेज की छात्रा मनीषा कुमारी (17) गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने घायल छात्रा को सकरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक हालत में उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. छात्रा सुजावलपुर गांव निवासी राजकुमार शर्मा की पुत्री है. घटना के संबंध में बताया गया कि छात्रा घर से निकल कर काॅलेज जाने के लिए ढोली स्टेशन पर जाने के लिए रेललाइन पार कर रही थी. इसी दौरान लाइन से गुजर रही क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >