गेहूं की कटनी करने गयी लड़की की हत्या, बगीचे से शव बरामद

हथौड़ी थाना क्षेत्र के असमानपुर में शुक्रवार की सुबह एक लड़की का शव बरामद किया गया़ घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गयी. शव की पहचान गांव के ही गणेश राय की 21 वर्षीया पुत्री कविता कुमारी के रूप में हुई है.

प्रतिनिधि, हथौड़ी

थाना क्षेत्र के असमानपुर में शुक्रवार की सुबह एक लड़की का शव बरामद किया गया़ घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गयी. शव की पहचान गांव के ही गणेश राय की 21 वर्षीया पुत्री कविता कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि गुरुवार को हमलोग गेहूं की कटनी करने गये थे़ कविता भी साथ गयी थी़ लौटते समय अंधेरा हो गया था़ उस दौरान कविता कहीं गुम हो गयी़ खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं चला़ इसके बाद सुबह में शव मिला़

थानाप्रभारी थानाध्यक्ष हरि प्रसाद ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की के गर्दन पर जख्म के निशान से लगता है कि अन्यत्र रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गयी है़ इसके बाद शव बगीचे में फेंका गया है. देर शाम तक थाने में पीड़ित परिवार की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है. वैसे पुलिस अन्य पहलू पर भी जांच कर रही है. जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >