मुजफ्फरपुर के रोहुआ में गैस पाइप लाइन फटी, 5 छात्राएं बेहोश, अस्पताल में भर्ती, स्कूल की छुट्टी

मुजफ्फरपुर के रोहुआ में बुडको के काम के दौरान जेसीबी से पीएनजी पाइप लाइन फट गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई. इस हादसे के बाद आसपास के इलाकों में भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई और स्कूलों में तत्काल छुट्टी की घोषणा की गई.

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: मुशहरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. बुडको द्वारा नाला निर्माण के दौरान पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे तेज गैस रिसाव शुरू हो गया. गैस की चपेट में आने से वहां से गुजर रही पांच स्कूली छात्राएं दम घुटने के कारण बेहोश हो गईं. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

मौके पर अफरातफरी का माहौल, फोटो- प्रभात खबर

स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी छात्राओं को मुशहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. राहत की बात यह है कि सभी छात्राओं की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

हादसे से जुड़ी तस्वीरें...

अस्पताल में भर्ती छात्रा, फोटो- प्रभात खबर
हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन

इन छात्राओं की बिगड़ी तबीयत

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, बेहोश होने वाली छात्राओं में दसवीं कक्षा की दिव्या, नाहिद, अमृता और राखी के साथ-साथ ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा विशाखा शामिल हैं. गैस रिसाव के कारण सभी को सांस लेने में परेशानी हुई, जिसके बाद वे बेहोश हो गईं.

बुडको के नाला निर्माण के दौरान हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बुडको की ओर से नाला निर्माण कार्य चल रहा था. इसी दौरान खुदाई में पीएनजी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और गैस का रिसाव शुरू हो गया. कुछ ही देर में आसपास गैस फैल गई, जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई.

इसी स्कूल की छात्राएं हुईं बेहोश

इसी स्कूल की छात्राएं हुईं बेहोश, फोटो- प्रभात खबर

मौके पर पहुंचे DEO

मौके पर पहुंची प्रशासन और तकनीकी टीम

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और गैस पाइपलाइन ऑपरेटर की तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई. तकनीकी टीम ने तत्काल गैस आपूर्ति बंद कर फटी पाइपलाइन की मरम्मत शुरू कर दी. साथ ही आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई.

हादसे की जांच शुरू

पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. यह पता लगाया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं और पाइपलाइन कैसे क्षतिग्रस्त हुई. प्रशासन ने कहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

प्रेमांशु शेखर को पत्रकारिता में 18 से अधिक वर्षों का अनुभव है. वह दिल्ली विश्वविद्यालय साउथ कैंपस के छात्र रहे हैं और दिल्ली में भी काम कर चुके हैं. वह पिछले 16 साल से अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

 

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >