शराब तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 37 लाख की बीयर के साथ तीन वाहन जब्त

गरहाँ थाना पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 37 लाख रुपये की बीयर के साथ तीन वाहन जब्त किए हैं. गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए. पुलिस जब्त वाहनों के नंबरों के आधार पर तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जुटी है.

Seize Luxury Cars: मुजफ्फरपुर जिले की गरहाँ थाना पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में बीयर की खेप बरामद की है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने एक कंटेनर, एक स्कॉर्पियो और एक कार समेत कुल तीन वाहनों को जब्त किया है. हालांकि पुलिस की घेराबंदी की भनक लगते ही चालक और तस्कर वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए.

गुप्त सूचना पर महज 10 मिनट में एक्शन

गुरुवार की देर रात करीब एक बजे गरहाँ थानाध्यक्ष पंकज कुमार को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के पटियाशा ब्रह्मस्थान स्थित लीची बागान में शराब की बड़ी खेप पहुंची है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने महज 10 मिनट के भीतर छापेमारी टीम गठित कर इलाके की कड़ी घेराबंदी कर दी. थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने सघन तलाशी अभियान चलाया, जिससे तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया गया.

37 लाख रुपये की बीयर जब्त, तस्करों की तलाश जारी

  • बरामदगी: पुलिस ने एक कंटेनर, एक स्कॉर्पियो और एक कार से 401 कार्टन एवं 750 बोतल बीयर बरामद की है.
  • मात्रा और कीमत: बरामद शराब की कुल 10,374 बोतलें हैं, जिनकी कुल मात्रा 5,187 लीटर और अनुमानित बाजार मूल्य करीब 37 लाख रुपये है.
  • प्राथमिकी दर्ज: पुलिस ने बिहार उत्पाद एवं मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

पुलिस अब जब्त वाहनों के नंबर के आधार पर मालिक, चालक तथा इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की पहचान में जुट गई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रभूषण कुमार

पत्रकारिता के क्षेत्र में 27 वर्षों का अनुभव. अपने क्षेत्र से जुड़ी सभी खबरों पर मजबूत पकड़ है व वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >