नशे में हंगामा करते चार गिरफ्तार

पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजू कुमार और राकेश कुमार के रूप में हुई है, जो सदर थाना क्षेत्र के डुमरी टोला के गांव के रहने वाले हैं.

मुजफ्फरपुर. डुमरी इलाके में शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजू कुमार और राकेश कुमार के रूप में हुई है, जो सदर थाना क्षेत्र के डुमरी टोला के गांव के रहने वाले हैं. दोनों डुमरी चौक पर इलाके में उत्पात मचा रहे थे. इधर, काजी मोहम्मदपुर में थाना के स्पीकर चौक पर शुक्रवार की रात शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा. आरोपियों की पहचान अभिमन्यु कुमार व मनोज जायसवाल के रूप में हुई है. दोनों स्पीकर चौक के ही रहने वाले हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >