Muzaffarport Airport के लिए 473 एकड़ जमीन चिह्नित, PM Modi ने किया था विमान सेवा शुरू करने का वादा

Muzaffarport Airport: मुजफ्फरपुर पताही एअरपोर्ट के लिए मड़वन अंचलाधिकारी ने 473 एकड़ जमीन चिह्नित कर लिया है.

Muzaffarport Airport: बिहार के एक और जिले में बेहद जल्द विमान सेवा शुरू हो सकती है. इससे उसके आसपास के जिले के लोगों को काफी सहूलियत होगी. हम बात कर रहे हैं मुजफ्फरपुर स्थित पताही एअरपोर्ट की जहां 1967 से 1982 तक पटना के लिए नियमित रूप से उड़ानें संचालित होती थीं. इसके बाद यहां सेवा बंद कर दिया गया. अब इसी एअरपोर्ट के विस्तार के लिए 473.10 एकड़ जमीन चिन्हित किया गया है.

475 एकड़ जमीन की जतायी थी आवश्यकता

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकार ने पताही एअरपोर्ट को विकसित करने के लिए हवाई अड्डा के करीब 475 एकड़ जमीन की आवश्यकता जतायी थी. इसके बाद अपर समाहर्ता ने मड़वन अंचलाधिकारी से एअरपोर्ट के आसपास सर्वे कर जमीन की उपलब्धता के संबंध में रिपोर्ट मांगी थी.

बता दें कि इस एअरपोर्ट की मांग लंबे समय से की जा रही है. हर चुनाव में यहां के निवासी इस मुद्दे को जरुर उठाते हैं. हर उम्मीदवार इसे लेकर बड़े-बड़े वादे और दावे करते आये हैं. पीएम मोदी भी दो बाद चुनावी सभाओं के दौरान मुजफ्फरपुर से विमान सेवा शुरू करने की बात कह चुके हैं.

जल्द तय होगा रेट

चिन्हित किये गए जमीन की वर्तमान किस्म और दर निर्धारण किया जाना बाकि है. इसी आधार पर भूमि मालिकों को पैसा दिया जायेगा. मड़वन सीओ से मिली निरीक्षण रिपोर्ट की मूल प्रति के प्रस्ताव को राजस्व अपर समाहर्ता संजीव कुमार ने जिला भू-अर्जन अधिकारी के पास भेजा है. इस कदम को पताही एअरपोर्ट से विमान सेवा शुरू करने को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: लालू यादव के करीबी सुभाष यादव को पटना हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नहीं लड़ सकेंगे कोडरमा से चुनाव

Patna DM: छठ से पहले पटना की सभी सड़कें होंगी चकाचक, नये निर्माण पर 30 तक रोक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >