Muzaffarpur : पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट व फायरिंग, पांच लोग घायल

Muzaffarpur : पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट व फायरिंग, पांच लोग घायल

प्रतिनिधि, सकरा थाना क्षेत्र के रामपुर बखरी गांव में पूर्व विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई. इसमें दोनों पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इसी दौरान एक पक्ष ने पिस्तौल से फायरिंग कर दी, जिससे मदन मोहन चौधरी बाल-बाल बच गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने घायलों को सकरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. घायलों में रामपुर बखरी गांव निवासी मदन मोहन चौधरी, नील कमल, मधुसूदन चौधरी, गौरव कुमार व अंजू देवी शामिल है. थानाध्यक्ष से मामले की शिकायत की गयी है. पुलिस छानबीन कर रही है. बताया गया कि मदन मोहन चौधरी को अपने भाई से विवाद चल रहा है. रविवार को दोनों पक्ष में भिड़ंत हो गयी. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >