मारपीट में महिला सहित पांच लोग घायल

सकरा़ थाना क्षेत्र के चौसीमा, दुबहा एवं बरियारपुर थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में रविवार को पूर्व के विवाद को लेकर हुई मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए सकरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

सकरा़ थाना क्षेत्र के चौसीमा, दुबहा एवं बरियारपुर थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में रविवार को पूर्व के विवाद को लेकर हुई मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए सकरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में चौसीमा गांव निवासी कृष्णदेव राय, रंजीत राय, रंगीला देवी, दुबहा गांव निवासी परीक्षण महतो एवं बरियारपुर थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी राजू भगत शामिल हैं. इस संबंध में सकरा थाना एवं बरियारपुर थाना में शिकायत की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >