कथैया में खाना पकाते समय लगी आग, तीन घर जले

कथैया में खाना पकाते समय लगी आग, तीन घर जले

प्रतिनिधि, मोतीपुर कथैया थाना क्षेत्र के उजरी ठिकहा गांव में शुक्रवार की रात खाना पकाने के दौरान आग लगने से तीन घर जल गये. घटना में 20 हजार रुपये नगदी समेत लाखों रुपये के सामान जल गये. सूचना के बाद पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पीड़ितों में भगवती देवी, सोनू कुमार एवं आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका उषा कुमारी शामिल है. बताया गया कि सबसे पहले भगवती देवी के घर से खाना पकाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लगी और देखते ही देखते तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >