जमीन विवाद में मुखिया पति समेत तीन पर प्राथमिकी

बोचहा़ं थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट बोचहां स्थित एक जमीन पर रास्ता को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार को दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

बोचहा़ं थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट बोचहां स्थित एक जमीन पर रास्ता को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार को दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. एक पक्ष से मिर्जापुर के दीपक साह ने चंदन सहनी व कुंदन सहनी पर एफआइआर दर्ज करायी है. वहीं दूसरी ओर से प्रेमलता देवी ने दीपक साह, मुखिया पति सरोज सहनी व राम प्रवेश सहनी के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी है़ पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. बता दें कि गुरुवार को न्यू मार्केट के पास एक जमीन में रास्ता को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई. इसमें दोनों पक्ष से कई लोग जख्मी हो गये. इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर थाना लाया था़ दोनों को शुक्रवार को थाना से छोड़ दिया गया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करने में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >