वित्तीय अनियमितता में शिक्षक गोपाल प्रसाद उपाध्याय निलंबित

वित्तीय अनियमितता में शिक्षक गोपाल प्रसाद उपाध्याय निलंबित

-साहेबगंज के परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में पदास्थापित थे

मुजफ्फरपुर.

डीइओ ने वित्तीय अनियमितता व अनुशासनहीनता के मामले में प्लस टू के गोपाल प्रसाद उपाध्याय, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय साहेबगंज के प्रभारी प्रधानाध्यापक सगीर अहमद को निलंबित कर दिया. निलंबन अवधि में मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी साहेबगंज का कार्यालय तय हुआ है, जहां से निर्गत अनुपस्थिति विवरणी के आधार पर नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता इन्हें देय होगा. माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने गड़बड़ी के मामले में कार्रवाई का आदेश दिया था.

निदेशक के आदेश के आलोक में डीइओ अजय कुमार सिंह ने पिछले वर्ष 26 दिसंबर को कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद साहेबगंज, को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था. कार्यपालक पदाधिकारी से सगीर अहमद प्रभारी प्रधानाध्यापक (उच्च माध्यमिक शिक्षक) प्लस टू गोपाल प्रसाद उपाध्याय, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय साहेबगंज के विरूद्ध आरोप पत्र गठित कर इन्हें निलंवित करते हुए विभागीय कार्रवाही संचालित करने का अनुरोध किया था. नियोजन इकाई स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी. डीइओ ने निलंबित कर दिया.

विधिवत जांच 60 दिनों के अंदर पूरा करेंगे

प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध गठित आरोपों में उच्चाधिकारी के आदेशों की अवहेलना करना, स्वेच्छाचारिता, कर्त्तव्यहीनता व नैतिक नीचता को अपनाते हुए सरकारी राशि का गबन करने का प्रयास करना व शिक्षक सहित कर्मी के लिये निर्धारित आचार संहिता का उल्लंघन जैसे कई गंभीर आरोप है. आरोपों की जांच के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा को जांच पदाधिकारी व बीइओ, साहेबगंज को विभागीय पदाधिकारी बनाया गया है. जांच पदाधिकारी आरोपों की विधिवत जांच 60 दिनों के अंदर पूरा करेंगे. इससे पूर्व उमवि. धर्मपुर पूर्वी मीनापुर के प्रधानाध्यापक संजय कुमार को निलंबित किया गया था. उन पर शराब पीकर स्कूल में आने के मामले में कार्रवाई की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >