Muzaffarpur : चोरी के सामान के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

Muzaffarpur : चोरी के सामान के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

मड़वन : करजा थाना क्षेत्र के बथनाराम से पुलिस ने चोरी के समान के साथ पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया़ पिता-पुत्र की पहचान बथनाराम निवासी दिनेश सिंह व उनके पुत्र साहिल कुमार के रूप में हुई है़ गिरफ्तार आरोपित के पास से चोरी के 24 सामान को जब्त किया गया. पुलिस के समक्ष दिये बयान में दिनेश सिंह ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. वहीं उसने पुलिस के सामने अपने साथी का भी नाम बताया, जो उनके साथ चोरी की घटना में शामिल था़ वह अपने हिस्से का आधा सामान के साथ फरार है. उसकी पहचान करजा थाना क्षेत्र के गोरियारा निवासी रौशन कुमार के रूप में हुई है. बयान के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. बताते चलें कि बीते 26 मार्च को बथना राम निवासी विकास कुमार सिंह और 7 जून को इसी गांव के चंद्रभूषण सिंह के घर से लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली गयी थी. मामला करजा थाने में दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी थी. इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि दिनेश सिंह चोरी का सामान बेचने की फिराक में है. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >