दामोदरपुर फीडर से सुबह में चार घंटे बंद रहेगी बिजली

दामोदरपुर फीडर से सुबह में चार घंटे बंद रहेगी बिजली

मुजफ्फरपुर. मेंटनेंस और फीडर के लोड को बांटने को लेकर 11 केवीए दामोदरपुर फीडर की बिजली आपूर्ति शनिवार की सुबह 8 से 11 बजे तक बंद रहेगी. इस कारण हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, दामोदरपुर, पठानटोली, राहुल नगर, चांदनी चौक के आसपास के मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. कांटी फीडर की बिजली भिखनपुरा ग्रिड में खबड़ा फीडर के काम को लेकर सुबह में 10 से 12 बजे तक बंद रहेगी. इस कारण कांटी ब्लॉक, मीनापुर ब्लॉक के कुछ हिस्से की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. मेटेनेंस के काम को लेकर 33 केवीए मटिहानी फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 7 से दोपहर 11 बजे तक बंद रहेगी. इस कारण बसंत पंचायत, सरहचिया, अमनौर, डकरामा, भदई, महेश्वारा, अतरार सहित कई पंचायतों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >