साढे़ आठ लाख बच्चे पिएंगे पोलियो रोधी दवा

साढे़ आठ लाख बच्चे पिएंगे पोलियो रोधी दवा

मुजफ्फरपुर. बच्चों को बीमारी के खतरे से बचाने के लिए 22 सितंबर से पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान चलेगा. इसमें बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलायी जायेगी. पीएचसी व सीएचसी प्रभारियों को इसके लिए दिशा-निर्देश दिये गये हैं. 15 सितंबर को इस संबंध में टास्क फोर्स की बैठक भी होगी. डीआइओ डॉ एसके पांडे ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को 2014 में पोलियो मुक्त देश घोषित किया था. पड़ोसी देशों में पोलियो के संक्रमण को देखते हुए अभियान संचालित किया जा रहा है. वहीं जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने कहा कि जिले में जीरो से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को जरूर दवा पिलाएं. साढे़ आठ लाख बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य है. चयनित घरों की संख्या 8 लाख 45 हजार पांच है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >