प्रियंका सिन्हा ने संभाला डीटीओ का पदभार, 52 साल बाद जिले को मिली पहली महिला डीटीओ

मुजफ्फरपुर को 52 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद पहली महिला जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) प्रियंका सिन्हा के रूप में मिली हैं. उन्होंने विधिवत पदभार ग्रहण किया और अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिला परिवहन कार्यालय में पहली बार किसी महिला जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) की प्रतिनियुक्ति हुई है. बुधवार को प्रियंका सिन्हा ने विधिवत पदभार ग्रहण किया. प्रभारी डीटीओ कुमार विवेक ने उन्हें कार्यभार सौंपा. इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया.

52 वर्षों बाद बनीं पहली महिला डीटीओ

जिले के परिवहन विभाग के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी महिला अधिकारी को जिला परिवहन पदाधिकारी की जिम्मेदारी मिली है. करीब 52 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद प्रियंका सिन्हा जिले की 38वीं डीटीओ के रूप में पदभार संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बनी हैं.

क्या होंगी प्राथमिकताएं

पदभार ग्रहण करने के बाद प्रियंका सिन्हा ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता वाहन मालिकों और आम नागरिकों को बिना किसी परेशानी के बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएंगे. साथ ही विभाग को दिए गए राजस्व संग्रह के लक्ष्य को भी प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा.

गोपालगंज में रहा सराहनीय कार्यकाल

मुजफ्फरपुर में पदस्थापना से पहले प्रियंका सिन्हा गोपालगंज जिले के हथुआ में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थीं. वहां उनके कार्यों की सराहना की गई थी.

ये अधिकारी रहे मौजूद

पदभार ग्रहण समारोह के दौरान एडीटीओ राजू कुमार, एमवीआई राकेश रंजन, अरविंद कुमार, रंजन गुप्ता, पंकज कुमार, ईआई अरुण कुमार, ईएसआई चंदन झा, पवन, आशुतोष कुमार, सत्येंद्र सिंह, दिवाकर कुमार, मुन्ना यादव, सुधांशु दुबे सहित विभाग के सभी अधिकारी, कर्मचारी और ऑपरेटर मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar gaurav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >