डीआरआइ ने यूपी नंबर ट्रक से 11 क्विंटल चाइनीज लहसुन किया जब्त, दो गिरफ्तार

डीआरआइ ने यूपी नंबर ट्रक से 11 क्विंटल चाइनीज लहसुन किया जब्त, दो गिरफ्तार

=अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ चौक के समीप की गयी कार्रवाई=नेपाल के रास्ते लौकहा बॉर्डर से तस्करी करके लाया गया था लहसुन

=मुजफ्फरपुर से गोरखपुर होकर दिल्ली ले जानी थी लहसुन की खेप

मुजफ्फरपुर.

डीआरआइ की टीम ने अहियापुर के कोल्हुआ चौक पर छापेमारी करके यूपी नंबर ट्रक से 11 क्विंटल चाइनीज लहसुन जब्त किया है. मौके से ट्रक के चालक व करियर को दबोचा गया है. जब्त लहसुन की खेप नेपाल से तस्करी करके मधुबनी जिले के लौकहा बॉर्डर पार करके लाया गया था. इसको गोरखपुर के रास्ते दिल्ली ले जाना था. ट्रक को जब्त करके माड़ीपुर ओवरब्रिज के नीचे स्थित डीआरआइ कार्यालय लाया गया है. वहां, पकड़ाये चालक व कैरियर से पूछताछ की जा रही है. दोनों यूपी के कानपुर के रहने वाले हैं. दोनों से पूछताछ के दौरान कई लोकल स्मगलरों के बारे में जानकारी डीआरआइ को मिली है. टीम उनके नाम- पते का सत्यापन करके उनके बारे में विस्तृत जानकारी जुटा रही है. जानकारी के अनुसार, डीआरआइ को गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी नंबर की ट्रक में नेपाल से तस्करी करके चाइनीज लहसुन की खेप लाया जा रहा है. यह मुजफ्फरपुर के रास्ते गोरखपुर व वहां से दिल्ली जाएगी. सूचना के आधार पर डीआरआइ ने कोल्हुआ चौक के समीप नाकेबंदी की. इसके बाद ट्रक को रोका गया. उसकी तलाशी ली गयी तो उसमें 11 क्विंटल चाइनीज लहसुन लोड था. इसकी कीमत करीब 29 लाख रुपये आंकी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >